Tuesday, November 12, 2013

मानोशी के ’उन्मेष’ का कनाडा में लोकार्पण- हिन्दी साहित्य सभा द्वारा

हिन्दी साहित्य सभा टोरांटो ने मानोशी के प्रथम काव्य संकलन का विमोचन कनाडा में ९ नवंबर, २०१३ को प्लेसेंट व्युह लाइब्रेरी मॆं किया।  कार्यक्रम बहुत सफ़ल रहा।

मानोशी के साथ उनके उन्मेष के बारे में , ए.टी.एन. टीवी, कनाडा,  बृहस्पतिवार, १४ नवंबर सुबह १० बजे और शनिवार, १६ नवंबर सुबह १० बजे साक्षात्कार प्रसारित करेगी। 
















Tuesday, September 25, 2012

हिन्दी साहित्य सभा की आम बैठक - ३० सितंबर २०१२ को निर्धारित


हिन्दी साहित्य सभा के सभी सदस्यों के सूचनार्थ-

हिन्दी साहित्य सभा की आम बैठक ३० सितंबर २०१२ को ३३० बजे से ५:३० बजे दोपहर को हो्गी।

स्थान : 135 हिल क्रेस्ट ऐवेन्युह मिसिसागा के पार्टी हाल में

हर्ष की बात है कि सुश्री प्रतिभा राई जी उस समय मिसिसागा में होंगी। वे उड़िया लेखिका हैं व उनकी कई किताबे हिन्दी में भी अनुवाद की गई हैं। उनके ख्याति प्राप्त रचनाओं में ’द्रौपदी’ शामिल है। सुश्री प्रतिभा राई जी सभा की बैठक के बाद वहाँ उपस्थित होंगी व सभा को संबोधित करेंगी। वे अपनी किताब के कुछ अंश हमारे समक्ष पढ़ कर सुनायेंगी व आपके प्रश्नों के उत्तर भी देंगी। 

बैठक में अल्पाहार की भी व्यवस्था है।



दिनांक व स्थान परिवर्तन होने की वजह से किसी भी असुविधा के लिये हमें खेद है।

सधन्यवाद,
हिन्दी साहित्य सभा की ओर से
कैलाश भटनागर



Monday, September 17, 2012

कवि सम्मेलन - ६ अक्टूबर २०१२

हिन्दी साहित्य सभा टोरांटो एवं हिन्दू संस्कृतिक संस्था स्कारबरो, ६ अक्तूबर २०१२ को एक स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित कर रही है। 

स्थान: लक्ष्मी नारायण मंदिर , १ मार्केनिंग व्युह ट्रेल, स्कारबरो, ओन्टैरियो (मंदिर के  भूमिगत कक्ष में) 

समय:  दोपहर १२:३० बजे

सभी हिन्दी व साहित्य प्रेमी सादर आमंत्रित हैं। इस कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार का भी आयोजन है। 

अधिक  जानकारी के लिये आप दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं:

श्री भारतेंदु श्रीवास्तव: ४१६-२९१-५९५७
सुश्री राज कश्यप : ४१६-४९०-०७३५
सुश्री अरुणा भटनागर- ९०५-२७०-९५४०

मंदिर का संपर्क: ४१६- २८४-६२८२

Saturday, October 15, 2011

पुस्तक विमोचन समारोह- अचला दीप्ति कुमार


हिन्दी साहित्य सभा की वरिष्ठ संस्थापक सदस्या श्रीमती दीप्ति अचला कुमार के काव्य-संकलन
अनेक-रंग’ का विमोचन समारोह  नवम्बर को सम्पन्न होगा। इस अवसर पर
हिन्दी साहित्य सभा आपको सादर निमंत्रित करती है।

स्थान : डॉन्मिल्स पब्लिक लाइब्रेरी (Don Mills Public Library )
पता: 
८८८, लॉरेन्स ऎवेन्यु ईस्ट , टोरांटो.
(888  Lawrence Ave. East, Toronto, ON M3C 1P6)
Phone:   416-395-5710
Time2.00 से 4.30pm

दीप्ति अचला कुमार को कविता विरासत में मिली है। वे महादेवी वर्मा की भांजी हैं। कनाडा में वे ख्यातिप्राप्त कवियित्री हैं और उनकी कवितायें आशावादी होती हैं।  वे कनाडा में सेवानिवृत शिक्षिका हैं व अपने पति के साथ एजैक्स शहर में निवास करती हैं। अचला जी के इस काव्य संकलन को प्रकाशित करने में श्री अशोक जी (उनके पति) की बहुत बड़ी प्रेरणा रही है।  प्रकाशन का पूरा कार्य अशोक जी ने ही किया है।  


अचला जी को बहुत बहुत बधाई। 

Sunday, May 8, 2011

शोक समाचार- कवि डा. ब्रजराज किशोर कश्यप का देहांत

टोरांटो के लब्धप्रतिष्ठ कवि डॉ. ब्रजराज किशोर कश्यप जी का देहांत ५ मई २०११ को को हो गया।  अंबाला, हरियाणा में जन्में डॉ. कश्यप ने पंजाब वि. वि. से स्नाकतोत्तर (गणित) व जोधपुर वि.वि. से ऑपरेशन्स में शोध किया।    उन्होंने कनाडा के कई विश्वविद्यालयों में अध्यापन व शोध किया। 

अपने विषय ऑपरेशन्स में कई पुस्तकें तथा शोधपत्र प्रकाशित करने के साथ ही उन्होंने "काव्योपहार" नाम की कविता की पुस्तक भी प्रकाशित की है। उनकी रचनायें भारत, कनाडा, और अमेरिका की कई पत्र-पत्रिकाओं में प्रकशित हुई है।  नार्थ-अमेरिका के साहित्य जगत में उनके योगदान को सदा याद रखा जायेगा। 

डॉ. कश्यप का अंतिम संस्कार सेंट जेम्स सिमेट्री व क्रेमेटोरियम , ६३५ पार्लियामेंट स्ट्रीट, टोरांटो में, ९ मई को १ से ३ बजे दोपहर को होगा।  

शांतिपाठ लक्ष्मी नारायण मंदिर , १ मार्निंग व्युह ट्रेल , स्कारबरो, टोरांटो में मंगलवार, १० मई २०११, को आयोजित किया गया है जिसके बाद प्रीतिभोज का भी आयोजन है।


 हिन्दी साहित्य सभा शोक संतप्त परिवार के लिये अपनी संवेदनायें प्रेषित करती है व डॉ. कश्यप  की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करती है। 

रिपोर्ट- हिन्दी साहित्य सभा द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन व साहित्यिक सेमिनार

हिन्दी साहित्य सभा द्वारा, मई १ २०११ को आयोजित कवि सम्मेलन व साहित्यिक सेमिनार बहुत सफ़ल रहा।  इसकी विस्तृत जानकारी के लिये नीचे रिपोर्ट पढें।  (बड़ा करके पढ़ने के लिये, डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें)